दोस्तों हर इंसान के पैदा होने के बाद ही उसके शरीर में एक पावर विकसित होने लगती है जिसे इम्युनिटी पावर कहते है। इम्यूनिटी पावर हमारे शरीर की वो ताकत है जो शरीर में जाने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़कर हमारे शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन और घातक बिमारियों से बचाती है। लेकिन खान-पान और लाइफस्टाइल में की गई गलतियां किसी बीमारी या उम्र ज्यादा होने की वजह से शरीर के साथ-साथ इम्यूनिटी पावर भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और जब किसी व्यक्ति की इम्युनिटी पावर कम होती है तो बैक्टीरिया और वायरस शरीर में जाने के बाद शरीर के इम्यून सिस्टम पर ही भारी पड़ जाता है और पूरे शरीर में तेजी से फैलने लगता है।
मेरे और भी ब्लॉग को पढ़ने के लिए आप मेरे ब्लॉग पेज पर सीधे भी जा सकते है👉Harsh Web
और अगर इनमे से किसी भी एक में भी कमी आती है तो इम्युनिटी पावर कही न कही कम रह जाती है और इसलिए हम इन पांचो आदतों के बारे में बारी-बारी से जानने की कोशिश करेंगे की कैसे इनमे सुधार करके शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाया जा सकता है।
1. सबसे पहले तो ये समझना जरुरी है कि शरीर के अंदर ऐसी कोई भी चीज़ को न डाला जाये जो कि शरीर के इंटरनल ऑर्गन को नुकसान पहुचाये। उदाहरण के तौर पर शराब शरीर में जाने के बाद किडनी और लीवर को डैमेज कर देती है। सिगरेट, तम्बाकू और स्मोकिंग से फेफड़े में खराबी और खून में अशुद्धियाँ आ जाती है इसलिए जब तक इन आदतों में सुधार न कर लिया जाये कुछ भी खाकर शरीर में इम्युनिटी पावर को नहीं बढ़ाया जा सकता।
2. दूसरा ये की इम्युनिटी पावर बढ़ने के लिए पाचन के ठीक तरह से काम करना इसलिए भी जरुरी है क्योकि इम्युनिटी इम्प्रूव करने के लिए कुछ खाया भी जाये तो भी उसका पूरा फायदा शरीर को तब तक नहीं मिल पाता जब तक कि पाचन ठीक न हो क्योकि कोई भी चीज़ ठीक तरह से पचने के बाद ही शरीर के दूसरे हिस्से तक पहुँचती है।
पाचन को बेहतर बनाने के लिए सबसे सही तरीका ये है की कभी भी भूख से ज्यादा न खाये। बाहर मिलने वाले या पैकेट में मिलने वाले खाने का कम से कम उपयोग करें और अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से बंद ही कर दे और सबसे जरुरी ये की आप दिन भर में जो भी खाना खाते है तो उसके साथ खीरा, गाजर, टमाटर जैसी चीज़ो को सलाद के रूप में शामिल जरूर करें क्योकि इनमे फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पाचन तो बेहतर तो बनता ही है साथ ही कब्ज़ होने से भी काफी हद तक बचाये रखता है इसके आलावा अपने खाने में तेल, चीनी और मैदे से बनी चीज़ों का कम से कम उपयोग करना चाहिए क्योकि ये सारी चीज़े पाचन को बहुत ही मुश्किल बना देती है जिससे की समय के साथ पाचन क्रिया और भी बिगड़ती चली जाती है।
3. तीसरा ये कि दिमाग का शांत होना इसलिए जरुरी है क्योकि हमारे पूरे शरीर को हमारा दिमाग ही कंट्रोल करता है। जब कोई व्यक्ति स्ट्रेस या डिप्रेशन में होता है तो शरीर में कोथिसॉल नाम का हार्मोन काफी ज्यादा मात्रा में रिलीज़ होने लगता हैं। जो कि शरीर की इम्युनिटी पावर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए बहुत ही धीमा बना देता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए स्ट्रेस को कम करना बहुत जरुरी होता है और इसके लिए अपनों के साथ रहना और उनके साथ कुछ देर बात करना, योग करना, कुछ देर खुली हवा में बिताना और रात को 8 घंटे की अच्छी नींद लेने से किसी भी तरह के स्ट्रेस को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।
ALSO READ:-अच्छी और गहरी नींद कैसे लें?
4. चौथी बात ये कि इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाने के लिए ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होना भी बहुत जरुरी होता है क्योकि अगर शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन धीमा होता है तो इससे शरीर में बुरे कोलेस्ट्ररोइल बढ़ने के चान्सेस तो रहते ही है साथ ही में ये इम्यून रिस्पांस को भी काफी हद तक धीमा कर देता है और ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होने से इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है।
इसलिए ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा बनाने के लिए पूरे दिन में कम से कम कोई भी 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत ही जरुरी होता है और इसके लिए जॉगिंग, रनिंग या फिर वेट लिफ्टिंग या किसी भी तरह की एक्सरसाइज की जा सकती हैं।
5. पांचवी और ख़ास बात ये है कि कुछ ख़ास तरह की खाने की चीज़े भी होती है जो कि इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करती है और जिसमे सबसे पहला है विटामिन-C -
5.1 दोस्तों विटामिन-C एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करने के साथ ये शरीर में WBC को भी बढ़ाने का काम करता है। WBC पूरी इम्यून सिस्टम में एक बहुत अहम रोल प्ले करता है। विटामिन-C की कमी को पूरा करने के लिए आप सुबह संतरे के जूस का इस्तेमाल कर सकते है नहीं तो अमरुद, नीम्बू, आँवला और कीवी जैसे फल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
5.2 इसके आलावा जिंक जैसे माइक्रो नुट्रिएंट्स भी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी होता है क्योकि ये शरीर में WBC की मात्रा को बढ़ाता है और एंटी इन्फ्लामेट्री की तरह काम करता है। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर है कद्दू के बीज। अगर आप कच्चे कद्दू के बीज इस्तेमाल करते है तो बेहतर है आप एक चम्मच कद्दू के बीज को एक गिलास पानी में डालकर रात को रख दे और सुबह उठकर उसे पानी से निकालकर कच्चे खाये और अगर आप भुने हुए बीज का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप उसका इस्तेमाल खाना खाने के बाद कभी भी कर सकते है।
5.3 इसके अलावा अदरक और तुलसी की चाय भी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद कर सकती है लेकिन बेहतर है कि इसे बनाने में चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल किया जाये। हो सके तो इस चाय का ज्यादातर सर्दी के मौसम में इस्तेमाल करें।
5.4 हल्दी वाला दूध भी इम्युनिटी को बढ़ाने में कारगर साबित होता है साथ ही ये पाचन को भी इम्प्रूव करने में बहुत मदद करता है इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डाल दे और रात के खाने के 1 घंटे बाद और सोने से आधा घंटा पहले पी ले। इसके अलावा सुबह 15 से 20 मिनट की धूप, साफ़ सफाई और खाने में ज्यादातर ताजे फलों का इस्तेमाल करें। ये सब चीज़ें हमारे शरीर में इम्युनिटी पावर को बढाती है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी ऐसी ही और जरुरी जानकारियों के लिए आप मुझे फॉलो करना न भूले 👉Follow
ALSO READ:-
1. blogging ke liye privacy policy kya likhe?
4. Supreme-Court-Of-India-comparison
5. Albert-Einstein-Biography-part-1
6. Albert-Einstein-Biography-Part-2
8. शरीर में विटामिन-D कम होने के संकेत और उपाय
9. what is cupping therapy benefits of it.
10. does-gym-stop-height-what-is-right-age for gym?
11. What Is Apple Cider Vinegar?
0 Comments