दोस्तों नींद का पूरा कनेक्शन हमारे दिमाग से होता है। क्योकि किसी भी व्यक्ति को नींद तभी आती है जब हमारे दिमाग के अंदर मेलाटोनिन नाम का स्लीपिंग हार्मोन रिलीज़ होता है और इस हार्मोन के रिलीज़ होने के लिए दिमाग का शान्त होना बहुत जरूरी होता है। दरअसल पुरे दिन हमारा दिमाग कई सारे कामों को अंजाम देने की वजह से पूरी तरह थक जाता है और रातों को खुदको रिपेयर करके अगले दिन के लिए तैयार करता है। और अगर रात को हमें नींद नहीं आती तो पूरा हमारा शरीर थका हुआ ही रहता है जिसकी वजह से पाचन में गड़बड़ी, आलस, कमजोरी, आखों में जलन, सरदर्द, त्वचा का काला पड़ना, आखों के नीचे काला घेरे जैसी समस्या शुरू होने लगती है।
मेरे और भी ब्लॉग को पढ़ने के लिए आप मेरे ब्लॉग पेज पर सीधे भी जा सकते है👉Harsh Web
इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम ऐसी 10 गलतियों के बारे में जानेंगे जिसकी वजह से रातों में नींद न आने की समस्या समय के साथ बढ़ती ही चली ही जाती है। तो चलिए शुरू करते हैं-
👉गलती नम्बर 1
ज्यादातर वक्त बैठकर या लेटकर बिताना क्योकि जब हमारा शरीर पूरा दिन आराम में गुजरता है तो हमारे दिमाग को लगता है की अब हमारे शरीर को और आराम की जरुरत नहीं हैं। जिसकी वजह से रातों को जल्दी नींद न आने की समस्या शुरू होने लगती हैं। इसलिए हमें दिनभर कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहना चाहिए।
👉गलती नंबर 2
कुछ लोगो को बिस्तर पर लेटने के बाद अपने काम और अपने समस्यायों के बारे में सोचने की आदत होती है जो की एक बहुत ही गलत तरीका होता है क्योकि सोते समय सोचने से हमारा दिमाग कड़ी से कड़ी मिलाने लगता है और सोच की गहराई में उतर कर हमें सोचने पर मजबूर कर देता है जिससे हमारी नींद पूरी तरह से गायब हो जाती है इसलिए सोते समय आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और अगर आप अपने परिवार के साथ सोते है तो आपको ज्यादा देर तक बात नहीं करनी चाहिए क्योकि इससे भी हमारा दिमाग एक्टिव हो जाता है और वह पूरी तरह से नींद नहीं ले पाता हैं।
👉गलती नंबर 3
कभी-कभी कुछ लोगो के साथ ऐसा भी होता है की न चाहते हुए भी उनके मन एक न एक ख्याल आते ही रहते है जिससे नींद नहीं आ पाती है। ऐसा होने के सबसे बड़ा कारण है किसी भी तरह का मानसिक तनाव। वैसे तो ये तनाव हमारे काम की वजह से भी हो सकता है लेकिन आज के इस समय में इसका सबसे बड़ा कारण मोबाइल, लैपटॉप या फिर टीवी का हद से ज्यादा उपयोग करना क्योकि स्क्रीन पर ज्यादा देखने से कम समय में ज्यादा जानकारी हमारे दिमाग में जमा हो जाती है जिसकी वजह से दिमाग पूरी तरह से थक जाता है और इस वजह से आलस और सुस्ती महसूस होने लगती है लेकिन नींद बिलकुल भी नहीं आती।
क्योकि नींद का सिंपल सा तरीका होता है की जब शरीर थकेगा और दिमाग शांत रहेगा तो गजब की नींद आएगी लेकिन अगर शरीर पूरा दिन आराम में रहेगा और दिमाग थकेगा तो सोते वक्त हमें अजीब से ख्याल आएंगे पर नींद नहीं आएगी।
👉गलती नंबर 4
जिन लोगो में सोने और जागने का समय तय नहीं होता उन लोगो में अक्सर ही ऐसी समस्या देखने को मिलती है और ऐसा इसलिए क्योकि जब व्यक्ति हर दिन अलग-अलग समय पर सोता है तो हमारा दिमाग कंफ्यूज हो जाता है जिससे की रात को नींद नहीं आने की समस्या शुरू होने लगती हैं।
इसलिए हर किसी को सोने और जागने का समय तय कर लेना चाहिए। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए की हम रात को 9-10 के बीच में सोये और सुबह 4-5 के बीच में जागे।
👉गलती नंबर 5
कुछ लोग काम की वजह से या फिर किसी और वजह से रात का खाना देर से खाते है और तुरंत सो जाते है और ऐसा इसलिए क्योकि खाने के बाद ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और हमारा शरीर खाने को पचाने के लिए एक्टिव हो जाता है जिससे ये हमारे पाचन पे तो बुरा असर डालता ही है साथ ही जल्दी नींद न आने की समस्या शुरू होने लगती हैं। इसलिए खाने और सोने के बीच कम से कम 1 से 2 घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए।
👉गलती नंबर 6
पैरो का बहुत ज्यादा गरम और बहुत ज्यादा ठंडा होना भी नींद आने में खलल पैदा करता है जिससे की जल्दी नींद न आने की समस्या शुरू होने लगती है और ऐसा इसलिए क्योकि पेअर का सीधा कनेक्शन हमारे दिमाग से होता है जिससे की दिमाग जल्दी शांत नहीं हो पता और हमारी नींद पर भी बहुत बुरा असर पड़ता हैं।
इसलिए अगर मौसम गर्मी का हो तो सोने से पहले एक बर्तन में पानी भरकर उसमे 5-10 मिनट तक अपने पैरो को डुबोकर रखना चाहिए या फिर नहाया भी जा सकता हैं।
और अगर मौसम सर्दी का है तो पैरो में सरसो के तेल को थोड़ा गरम करकर उसको लगाना भी एक बेहतर विकल्प होता हैं। इससे नींद बेहतर आती हैं।
👉गलती नंबर 7
पानी का सही इस्तेमाल करना हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है लेकिन कुछ लोगो को सोने से कुछ देर पहले या फिर नींद में से उठकर पानी पीने की आदत होती है जो की हमारी नींद को प्रभावित करता है क्योकि सोने से पहले पानी पीने से कुछ देर बाद ही टॉयलेट जाने की जरुरत होती है जिससे की हमारी नींद खुल जाती है और फिर दुबारा नींद आने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए अगर आप पानी पीते भी है तो आपको पानी की मात्रा काम ही रखनी चाहिए।
👉गलती नंबर 8
कुछ लोगो को जब नींद नहीं आती तो वो मेडिसिन का इस्तेमाल करना शुरू करते देते है बजाय इसके की अपनी गलतियों का सुधारा जाएँ। जो की आगे चलकर बहुत ही खतनाक साबित हो सकता है क्योकि नींद की गोली खाने से ये दवाये हमारे दिमाग में जयादा मात्रा में स्लीपिंग हार्मोन छोड़ने को मजबूर करता है जिससे की शुरुआत में नींद तो आ जाती है लेकिन धीरे-धीरे हमारे शरीर में खुद से स्लीपिंग हार्मोन बनना बंद हो जाता है जिससे व्यक्ति को पूरी तरह से नींद की गोली पर निर्भर होना पड़ता है और बाद ऐसा भी हो सकता है की नींद की गोली खाने के बावजूद आपको नींद नहीं आती।
इसलिए आपको अपनी गलतियों पर सुधार करना चाहिए और नींद की गोली का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।
👉गलती नंबर 9
रात के समय चाय और कॉफी का इस्तेमाल करना भी नींद न आने के कारण बनता है क्योकि चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन हमारे ब्रेन सेल्स को एक्टिवटे कर देता है जिससे की दिमाग को शांत होने में घंटो लग जाते है इसलिए आपको कभी भी सोने से 2-3 घंटे पहले तक चाय और कॉफी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
👉गलती नंबर 10
कुछ लोगो को रात को बिस्तर पर जाकर कमरे की लाइट्स बंद करके मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत होती है जो कि बहुत ही गलत तरीका होता है और ऐसा इसलिए क्यकि मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन जब हमारी आखों में जाती है तो हमारा दिमाग एक्टिव हो जाता है और हमें देर तक नींद नहीं आती।
इसलिए सोने से 1 घंटे पहले ही हमें अपने आप को मोबाइल, लैपटॉप या टीवी से दूर कर लेना चाहिए साथ ही सोते समय कोई लूज़ कपडे और कमरे की लाइट्स को पूरी तरह से बंद कर देनी चाहिए जिससे की हमें अच्छी नींद आ सके।
👊तो दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी अगर आप इन चीज़ों को अपनी डेली लाइफ में अपनाते है तो आपको निश्चित ही बेहतर नींद आएगी और तरोताज़ा महसूस करेंगे।
ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करना न भूले👉Follow
ALSO READ:-
1. blogging ke liye privacy policy kya likhe?
4. Supreme-Court-Of-India-comparison
5. Albert-Einstein-Biography-part-1
6. Albert-Einstein-Biography-Part-2
8. शरीर में विटामिन-D कम होने के संकेत और उपाय
9. what is cupping therapy benefits of it.
10. does-gym-stop-height-what-is-right-age for gym?
11. What Is Apple Cider Vinegar?
1 Comments
𝐀𝐩𝐩 𝐬𝐚𝐛𝐡𝐢 𝐤𝐨 𝐲𝐞 𝐛𝐥𝐨𝐠 𝐛𝐥𝐨𝐠 𝐤𝐚𝐢𝐬𝐚 𝐥𝐚𝐠𝐚 𝐩𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞 𝐜𝐨𝐦𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐤𝐚𝐫𝐤𝐞 𝐣𝐚𝐫𝐮𝐫 𝐛𝐚𝐭𝐚𝐲𝐞.
ReplyDelete