WHAT IS BLOGGING? CAN WE EARN MONEY FROM BLOGGING?
नमस्कार दोस्तों एक बार फिर स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग पर, जैसा की आप ऊपर Title देख ही चुके है कि ब्लॉगिंग क्या है? और क्या हम वास्तव में ब्लॉगिंग से ऑनलाइन पैसा कमा सकते है? इसी के ऊपर आज हम बात करेंगे|
तो इसका जवाब तो हां है दोस्तों पर उससे पहले ब्लॉगिंग क्या है? ये जानना भी उतना ही जरुरी है तो इस ब्लॉग में मै आपको यही बताऊंगा, तो चलिए शुरू करते हैं |
1 . ब्लॉगिंग क्या हैं ?
तो दोस्तों हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में न जाने कितने ही लोगो को सलाह देते है, उदाहरण के लिए आपके किसी दोस्त ने आपसे एक अच्छा सा मोबाइल Suggest करने को कहा तो आप उसे कई सारे मोबाइल कंपनी के नाम बताओगे और वो उनमे से किसी कंपनी का वो फ़ोन खरीद भी लेगा लेकिन क्या आपको पता है की आपने जो सलाह उसे दी है और जो बिलकुल फ्री में दी है उससे आप पैसा भी कमा सकते हो, दोस्तों यहाँ बात पैसे कमाने की नहीं है, लेकिन सोचने वाली बात ये है की अगर यही सलाह हम इंटरनेट पर दे तो कैसा रहें|
जी हाँ यही है ब्लॉगिंग, अपने सलाह को या अपने व्यूज को लोगो तक इंटरनेट के माध्यम से पहुँचाना ही ब्लॉगिंग है वैसे तो इसके कई सारे माध्यम है पर ब्लॉगिंग एक ऐसा माध्यम है जिससे आप लोगो तक अपनी अपनी बात आसानी से पंहुचा सकते हो और साथ ही पैसा भी कमा सकते हो वो भी घर बैठे |
2 . आप एक ब्लॉगर कैसे बन सकते हैं?
जैसा की हम सब जानते है की हमें जब किसी चीज़ के बारे में जानना होता है तो हम सबसे पहले गूगल पर जाते है और गूगल पर सर्च करते है और हमें उस चीज़ के बारे में जो भी जानना होता है हमें पता लग जाता है कुछ इस प्रकार से
जी हां ये लाल तीर जो है ये है ब्लॉग के टाइटल और जब हम इन् पर क्लिक करेंगे तो सामने आया हुआ पेज ब्लॉग होता है और इस प्रोसेस को ही ब्लॉगिंग कहते है |
और जो भी इन जानकारी को डालता है उसे कहते है ब्लॉगर |
तो इसलिए मेने कहा था किअगर आप जो सलाह अपने दोस्तों को देते है अगर वही सलाह आप अपनी खुदकी वेबसाइट बनाकर, अपना खुदका ब्लॉग बनाकर इंटरनेट पर डालते हो तो आप एक अच्छे ब्लॉगर बन सकते हो और साथ में अच्छी कमाई भी कर सकते हो।
3 . ब्लॉगिंग के फायदे
अब हम जानेंगे की ब्लॉगिंग के फायदे क्या है? इससे एक ब्लॉगर को क्या फायदा पहुँचता है?
तो दोस्तों जैसा की हमने पहले दोस्त का एक उदाहरण लिया वैसा ही हम अब करेंगे की जो सवाल आपके दोस्त ने आपसे पूछा की एक अच्छा सा मोबाइल बता? तो आपको नहीं लगता की ये सवाल सिर्फ आपके दोस्त का ही क्यों जी हां ये सवाल सिर्फ आपके दोस्त का ही नहीं है ये ही न जाने कितने लाखों लोगो का है पर क्युकी आपका दोस्त आपको जानता था इसलिए उसने आपसे पूछ लिया पर क्योकि लाखों आपको नहीं जानते इसलिए वो आपसे नहीं पूछ पाए तो इसलिए अगर वही सलाह हम ब्लॉग के माध्यम से लोगो तक पहुँचाये तो कैसा रहे कितने लोगो की मदद हो जाएगी
पर अब सब कहेंगे की इसमें एक ब्लॉगर को क्या फायदा
जी हां इसमें सीधा सीधा फायदा है एक ब्लॉगर को देखिये
अगर आप कोई जानकारी इंटरनेट पर ब्लॉग के माध्यम से डालते है तो आपके ब्लॉग पर जनता बढ़ेगी और ये तो कहावत भी है की जिसके पास जनता है उसकी हर कोई सुनता है और अगर आपके ब्लॉग पर जनता आएगी तो आपकी कमाई भी होएगी और यही एक बहुत बड़ा कारण है की इंटरनेट पर ब्लोगर्स की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है|
अगर आप ये जानना चाहते है की ब्लॉग से कमाई कैसे होगी तो इस बारे में मै आपको अपने अगले ब्लॉग में बताऊंगा, पर अभी जानते है ब्लॉगिंग के कुछ और फायदे-
अगर आप एक हाउसवाइफ है या फिर आप एक विद्यार्थी है और आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है तो ब्लॉगिंग से अच्छा प्लेटफार्म आपको कही भी नहीं मिलेगा आप यहाँ पर वो सब कुछ शेयर कर सकते है जिसके बारे में आपको ज्यादा ज्ञान है और आप अपने फॉलोवर्स भी बढ़ा सकते है|
और हां एक बात और की आप ब्लॉग में सिर्फ लिख ही नहीं सकते बल्कि आप अपनी वीडियोस और फोटोज को भी डाल सकते है तो अगर आप एक ब्लॉगर बनना चाहते है तो मेरे पेज को फॉलो कर लीजिये मेरे अगले कुछ ब्लॉग इसी विषय पर होने वाले है
तो दोस्तों मैआपको यही सलाह दूंगा की अगर आप लिखना पसंद करते है तो आप जरूर ब्लॉगिंग से जुड़िये और अपनी एक अलग पहचान बनाइये|
ब्लॉगिंग कैसे करते है इसके लिए आप किस प्लेटफार्म के साथ जुड़ सकते है ये सब मै आपको मेरे आने वाले ब्लॉग्स में बताने वाला हु तब तक के लिए आप मुझसे जुड़े रहिये|
आज के इस ब्लॉग में हमने जाना कि ब्लॉगिंग क्या है?और इसके एक ब्लॉगर को क्या फायदे हो सकते है|
तो उम्मीद करता हूँ की आप सभी को ये जानकारी अच्छी लगी होगी अगर ब्लॉगिंग से संबंधित और कोई सवाल आप मुझसे पूछना चाहते है तो मुझे कमेंट कर सकते है और साथ ही मेरे ब्लॉग पेज पर जाकर मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो करके अपने सवाल पूछ सकते है| नीचे मेरे पेज की लिंक है इस पर क्लिक करके आप मेरे ब्लॉग पेज पर पहुंच जायेंगे (Click on HARSH WEB)
ENJOY BLOG
THANKS FOR YOUR PATIENCE





0 Comments