वजन कैसे बढ़ाये। ये 10 गलतियां कभी भी मत करना

दोस्तों जब भी वजन बढ़ाने की बात आती है तो अक्सर लोग अलग-अलग तरह के खाने की चीज़ों पर ज्यादा ध्यान देते है। जो की एक बहुत ही गलत तरीका होता हैं क्योकि कुछ ऐसी गलतियां भी होती है जो की लगातार वजन बढ़ने की प्रक्रिया में रुकावट पैदा करती है और इसलिए जब तक की उन गलतियों में सुधार नहीं कर लिया जाये तो अच्छी से अच्छी चीज़ खाने के बावजूद उसका सही फायदा शरीर को मिल ही नहीं पाता। 

नमस्कार दोस्तों मैं हूँ हर्षित और आप सभी का स्वागत है मेरे ब्लॉग Harsh Web पर। 

आज के इस ब्लॉग में मैं आपको ऐसी 10 गलतियों के बारे में बताऊंगा जो अक्सर वजन बढ़ने की प्रक्रिया में रूकावट पैदा करती हैं। 



गलती नंबर 1    

👉दोस्तों अगर सही जानकारी हो तो वजन बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं होता लेकिन जो लोग ज्यादा पतले दुबले होते है उनके मन में सिर्फ यही ख्याल आता है कि कुछ भी करके वजन बढ़ जाए और जानकारी की कमी होने की वजह से वो इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। जो की एक बहुत ही गलत तरीका होता है क्योकि ऐसी बहुत सी बुरी चीज़े भी होती है जिसके इस्तेमाल से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है जिससे की देखने में ऐसा लगता है की वजन बढ़ चुका है लेकिन सच्चाई तो ये है की इस तरह की चीज़ों से शरीर कई तरह की बिमारियों का शिकार भी होने लगता है। 

इसलिए यह हमेशा ख्याल रखे की सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए आपको ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे की आपको अपनी सेहत गवानी पड़े। इसलिए किसी भी चीज़ को इस्तेमाल करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए और तभी उसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

गलती नंबर 2 

👉दोस्तों अगर पाचन ठीक न हो तो वजन का बढ़ना पूरी तरह से असंभव होता है और ऐसा इसलिए क्योकि हम जो भी खाते है वो ठीक तरह से पचने के बाद ही हमारे शरीर में इस्तेमाल होता है और अगर पाचन ही ठीक न हो तो न तो खाना ठीक से पचता है और न ही ठीक से भूख लगती है और ये तो लाज़मी है की भूख ही नहीं लगेगी तो ऐसे में वजन कैसे बढ़ाया जा सकता हैं। 

अब बात आती है की पाचन को ठीक कैसे किया जाये तो इसके बारे में मैं आपको अपने आने वाले कुछ ब्लोग्स में बता दूंगा। 

गलती नंबर 3 

👉दोस्तों बहुत से लोग वजन बढ़ने के लिए मास गेनर का भी इस्तेमाल करते है क्योकि उनको ऐसा लगता की मास गेनर से वजन बढ़ाया जा सकता है जो की एक पूरी रताः से गलत तरीका होता है और ऐसा इसलिए क्योकि मास  गेनर  पाउडर के रूप में मिलने वाला एक ऐसा supplement होता है जिसका इस्तेमाल करने से शरीर में मसल्स नहीं बल्कि चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है और ऐसे में वजन बढ़ने की बजाय पेट बढ़ने लगता हैं जिसकी वजह से शरीर सुजा हुआ दिखने लगता है जिसे कुछ लोग ऐसा समझ लेते है की उनका वजन बढ़ रहा है। 

मास गेनर में प्रोटीन की मात्रा काम और कार्बोहायड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये शरीर में जाने के बाद ब्लड शुगर को बढ़ाता है और पाचन में गड़बड़ी करने लगता है इसकी वजह से कुछ लोगो में चेहरे और शरीर पर एक्ने और पिम्पल्स की समस्या भी देखने को मिलती है। 

एक बात का ख्याल रखे की किसी भी supplement का इस्तेमाल उन जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है जो की हमारे द्वारा खाये जाने वाले खाने की चीज़ो से पूरा नहीं हो पाता है जबकि समझने वाली बात ये है की मास गेनर में सबसे ज्यादा कार्बोहायड्रेट की मात्रा होती है लेकिन कार्बोहायड्रेट तो हमारे द्वारा खाये जाने वाले खाने में काफी मात्रा में पाया जाता है जैसे रोटी, चावल, दाल, ओट्स, आलू, केला, खजूर, किशमिश। इसलिए ऐसे में ये सवाल उठता है की जो चीज़े खाने की चीज़ो के जरिये ही मिलती है तो उनके लिए डब्बे में मिलने वाले पाउडर के लिए पैसा बर्बाद करने की क्या जरुरत है जिसमे एक तो प्रोटीन की मात्रा बहुत ही काम होती है और जो कार्बोहायड्रेट होता है वो बहुत ही घटिया quality का होता है जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। 

इसलिए चाहे कोई आपसे कुछ भी कह ले आपको मास गेनर का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए और अगर पको किसी supplement का इतेमाल करना ही है तो ऐसे में प्रोटीन supplement का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योकि काह कर वेजीटेरियन लोगो में खाने के चीज़ो के जरिये पूरी तरह से प्रोटीन की जरुरत पूरी नहीं हो पाती लेकिन खाने की चीज़ों के जरिये ही आप प्रोटीन की जरुरत को पूरा कर लेते है तो आपको प्रोटीन पाउडर इस्तेमाल करना बिलकुल भी जरुरी नहीं होता हैं। 

गलती नंबर 4 

👉दोस्तों कई लोग कहते है की वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाने की जरुरत होती है जो की कुछ हद तक तो सही है लेकिन पूरी तरह से बिलकुल भी सही नहीं है क्योकि वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाना तो चाहिए लेकिन एक ही बार में बहुत ज्यादा खाना पेट में डाल देने से उसे पचा पाना शरीर के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है जिससे की पाचन तंत्र को बहुत हो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और लगातार हर बार पेट को पूरी तरह से भरकर खाने की गलती करने की वजह से पाचन शक्ति धीरे-धीरे बहुत ही कमजोर हो जाती है जिससे की खाना पेट में यूँ ही लम्बे समय तक पेट में पड़ा रहता है और दुबारा जल्दी भूख भी नहीं लगती और जब भूख ही नहीं लगेगी तो भला वजन कैसे बढ़ाया जा सकता है। 

इसलिए एक ही बार में खाना ना खाकर दिन भर में 5 से 7 बार में खाना चाहिए।

गलती नंबर 5 

👉अभी मार्किट में वजन बढ़ाने के लिए बहुत सी दवाइयां भी बेचीं जा रही है जिसमे एलोपैथिक दवाओं से लेकर स्टेरॉयड और आयुर्वेदिक दवाई भी मौजूद होती है लेकिन आपको इनमे से किसी भी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योकि वजन सही खान पान से बढ़ता है और इसके लिए किसी दवा की जरुरत तो बिलकुल भी नहीं पड़ती है। अगर किसी दवा का इस्तेमाल करने से वजन बढ़ता हुआ दीखता भी है तो वो असल में शरीर में आयी हुई सूजन होती है जो की दवा को छोड़ने के बाद पहले से भी बुरी हालत हो जाती है और कई सारे दूसरे साइड इफ़ेक्ट भी दिखने लगते है। 

दरअसल इस तरह की दवा बनाने वाली कंपनियों को पता है की दुनिया में ऐसे भी बहुत से लोग होते है जो की बैठे-बैठे बिना मेहनत के अपनी हर ख्वाहिश को पूरा चाहते है और ये वजन बढ़ाने वाली दवाएं भी उन आलसी लोगो को बेवकूफ बनाने के लिए ही लाया गया है लेकिन एक बात तो साफ़ है की कोई भी समझदार आदमी मेहनत करना ही पसंद करेगा लेकिन सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए दवाइयों की तरफ कभी भी नहीं जायेगा और आपको भी ऐसा ही करना चाहिए। 

हालाँकि अस्वगंधा और शिलाजीत जिसे कुछ हर्ब्स होते है जिनका वजन बढ़ाने और शरीर की चर्बी को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योकि ये एक ऐसे नेचुरल हर्ब्स होते है जो की शरीर में टेस्टेस्टेरोईन हार्मोन को बढ़ाने का काम करता हैं। 

गलती नंबर 6 

दोस्तों किसी भी तरह का तनाव शरीर को अंदर से खोखला कर देता है क्योकि ये शरीर में हार्मोन के संतुलन को बिगड़ता है जिससे की शरीर का पूरा सिस्टम ही बिगड़ जाता है और यर पाचन में गड़बड़ी, भूख ना लगना और शरीर को बढ़ने में भी रुकावटें पैदा करता हैं। चाहे वो तनाव मोबाइल या इंटरनेट के जयादा इस्तेमाल करने की वजह से हो या फिर कोई दूसरी बुरी आदतों की वजह से। 

अगर आप इन गलतियों में सुधर नहीं करते हो तो आपका पेट तो बढ़ सकता है लेकिन शरीर कभी नहीं बढ़ सकता क्योकि हेल्थी वेट गेन करने के लिए दिमाग का शांत होना भी बहुत जरुरी होता हैं। इसलिए तनाव को दूर  के लिए खुली हवा में सांस लेना और 10 से 15 मिनट सुबह निकलने वाली धुप में बिताना चाहिए क्योकि धुप हमारे शरीर को चार्ज करती है और तनाव से लड़ने में भी बहुत मदद करता हैं और सबसे जरुरी ये है की मोबाइल और इंटरनेट के जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल पर भी कण्ट्रोल जरूर करना चाहिए। 

गलती नंबर 7 

👉दोस्तों ये बात तो तय है की वजन बढ़ाने के लिए सामान्य से थोड़ा ज्यादा खाना पड़ता है लेकिन ज्यादा खाने के लिए ज्यादा भूख लगना भी जरुरी होता है और ज्यादा भूख लगने के लिए शरीर का पाचन भी ठीक होना जरुरी होता है और जल्दी खाने के पचने के लिए शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन भी होना जरुरी है और इसके लिए कोई भी एक्सरसाइज करनी ही होती है इससे एक बात तो साफ़ है की एक्सरसाइज का वजन बढ़ने से सीधा कनेक्शन होता है क्योकि एक्सरसाइज करने से शरीर की मसल्स टूटती है जिससे की शरीर के हर एक हिस्से को भूख लगती है और तभी हमारा शरीर खाने में मौजूद पोषक तत्वों को अच्छे से निचोड़ता है और खाना शरीर में अच्छे से जाता है इसलिए जल्दी वजन बढ़ाने के लिए आपको एक्सरसाइज करना ही होगा। 

गलती नंबर 8 

👉दोस्तों वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा कैलोरी वाले खाने का इस्तेमाल होता है ये तो हम सब जानते ही है लेकिन ऐसे में कुछ लोग जंक फ़ूड का इस्तेमाल करने लगते है क्योकि उनमे भी कैलोरी ज्यादा होती है लेकिन इस बात को समझना जरुरी है की जंक में कैलोरी तो ज्यादा होती है लेकिन ये बुरे कैलोरी की श्रेणी में आता है क्युकी इससे सिर्फ पेट ही बढ़ता है और ये पाचन में भी गड़बड़ी पैदा करता है। इसलिए जंक फ़ूड को छोड़कर नेचुरल खाने का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

गलती नंबर 9 

👉दोस्तों शरीर में किसी भी काम को करने के लिए दिमाग बहुत ही बड़ा रोले प्ले करता है क्योकि शरीर में लगभग हर काम हार्मोन्स की मदद से होता हैं और हॉर्मोन्स को रिलीज़ करने और कण्ट्रोल करने का काम हमारा दिमाग ही करता है। हेल्थी वेट गेन करने के लिए hgh नाम का हार्मोन जिम्मेदार होता है और ये जानकर आपको हैरानी होगी की सबसे ज्यादा hgh हार्मोन हमारे शरीर में सोते वक्त यानि गहरी नींद में ही हमारे शरीर में रिलीज़ होता हैं। इसलिए भले ही आप अच्छे खाना खा रहे हो पर अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हो तो ऐसे में आपका शरीर अच्छे से ग्रो नहीं हो सकता हैं। इसलिए 7-8 घंटे की नींद तो आपको लेनी ही चाहिए। 

गलती नंबर 10 

👉दोस्तों अक्सर ये भी गलती करते है की कंसिस्टेंसी मेन्टेन नहीं करते है जिसका मतलब है की जो भी खान पान और एक्सरसाइज उन्हें बताया जाता है उसे कभी फॉलो करते है और कभी नहीं और तो हफ्ते भर करके ही छोड़ देते हैं लेकिन ये बात समझना जरुरी है की जब हम अपने खाने पीने और एक्सरसाइज और आदतों में बदलाव करते है तो उसे शरीर को एडजस्ट करने में ही महीनो लग जाते है तो आपको 10 दिन में ही रिजल्ट मिलना असंभव है। 

इसलिए हेल्थी वेट गेन करने के लिए आपको खुदको थोड़ा टाइम देना चाहिए। 


तो ये थे वो ऐसे 10 गलतियां जो हमें वजन बढ़ने से रोकती है तो दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। 

ऐसे ही जानकरियों को और पढ़ने के लिए आप मुझे फॉलो करना ना भूले👉Follow


ALSO READ:-

1. blogging ke liye privacy policy kya likhe?

2. Elon-Musk-Biography-Part-1

3. Elon-Musk-Biography-Part-2

4. Supreme-Court-Of-India-comparison

5. Albert-Einstein-Biography-part-1

6. Albert-Einstein-Biography-Part-2

7. What-Is-Black-Hole

8. शरीर में विटामिन-D कम होने के संकेत और उपाय

9. what is cupping therapy benefits of it.

10. does-gym-stop-height-what-is-right-age for gym?



  



Post a Comment

0 Comments